सिवान :मनाया गया हरिराम ब्रह्म का 405 वाॅ जन्मोत्सव

#बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट :
मैरवा (सिवान) :- – – नगर क्षेत्र स्थित बहुचर्चित हरिराम ब्रह्म मंदिर पर श्रद्धालु भक्तो की भारी भीड के बीच बृहस्पतिवार सुबह से हरिराम ब्रह्म के 405 वाॅ जन्मोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन हुआ जो देर रात तक चलता रहा।


इस अवसर पर मंदिर परिवार स्थानीय जनो सहित दूर दराज से आए भक्तो ने विषेश पूजा अर्चना की मंदिर परिसर की सजावट जबरदस्त की गई थी सुबह 8 बजे से रूद्राभिषेक शुरु हुआ उसके बाद से धमौर निवासी श्यामनन्दन यादव व बीगु के देख रेख में शिवचर्चा कर भजन कीर्तन होता हुआ , अपराहन में विशेष रूप से जन्मोत्सव प्रसाद का वितरण शुरु हुआ , क्षेत्र के युवा अनिल कुमार वर्मा, पवन कुमार, विक्की सिंह, राहुल कुमार जैसे दर्जनो अन्यो ने अपने स्तर से आगंतुको के लिए नास्ता व जल सहित रसना का प्रबंध किया , संध्या समय से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जो देर रात्रि तक चला , रात्रि में भजन कीर्तन तथा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं ने दर्शन व पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना की श्रद्धालुओं की भीङ के मद्देनजर पुलिसकर्मियो सहित अन्य प्रशासन तंत्र सक्रियता से उपस्थित रहा जाम की समस्या नही रहे इसके लिए नगर क्षेत्र के सभी चौक पर पुलिसकर्मी तैनात रहे ।