परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संध की सदर इकाई का शिक्षक सम्मेलन सम्पन्न :

डोरीगंज (सारण):
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के मध्य विधालय चिरांद मे परिर्वतनकारी प्रारंभिक शिक्षक संध की सदर इकाई का शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया ।


जिसका उदघाटन करते हुए संध के जिला अध्यक्ष समरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि संध शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए हमेशा तत्पर रहा है और रहेगा साथ ही शिक्षकों के किसी प्रकार के आर्थिक दोहन को कतई बर्दाश्त नही करेगा ।
इसी उदेश्य से संध द्वारा प्रत्येक प्रखण्ड मे शिक्षक सम्मेलन कराया जा रहा है जिसमे शिक्षकों के समस्याओं को प्रखण्डवार नोट किया जा रहा है जिसे संध के माध्यम से दुर करने का प्रयास किया जाएगा ।
सम्मेलन मे समान काम समान वेतन के मामले मे सुप्रीम कोर्ट मे चल रहे सुनवाई पर भी चर्चा की गयी साथ ही ओडीएल प्रशिक्षण मे हो रहे विलम्ब पर भी चर्चा की गयी ।


सम्मेलन मे अनेक शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी समस्या को रखा जिसे संध द्वारा दुर करने का आश्वासन दिया गया । मुख्य समस्या वेतन एवं ओडीएल प्रशिक्षण से संबंधित था ।
सम्मेलन के अन्त मे शिक्षिकाओं की समस्या को संध तक पहुंचाने के लिए सर्वसम्मति से विजयलक्ष्मी जी को संध के सदर इकाई का महासचिव निर्वाचित किया गया कि इस अवसर पर संध के जिला सचिव संजय राय , मिडिया प्रभारी दिग्विजय सिंह बब्लु माँझी प्रखण्ड सचिव पंकज प्रकाश , माँझी प्रखण्ड अध्यक्ष हवलदार माँझी, बनियापुर प्रखण्ड अध्यक्ष विनोद राय , बनियापुर प्रखण्ड सचिव इन्द्रजीत महतों , छपरा नगर अध्यक्ष रविरंजन राय , शिक्षक विजय राय , चन्द्रकांत नारायण , विकाश कुमार , अवधेश जी , वृजविहारी साह , कमलेश यादव , चन्द्रभुषण यादव , मुकेश कुमार , मनोज जी , विजय जी , प्रभु जी , कृष्ण कुमार यादव , विजयलक्ष्मी जी , रंजीत राय , संजय राय , ज्ञानी जी , आलोक कुमार ,राम नारायण राम सहित सैकरों शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे ।
मंच संचालन चन्द्रकांत नारायण एवं समापन संजय राय ने किया ।