सारण :पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला, उपचार जारी
तरैया से सुरभि तिवारी की रिपोर्ट
इसुआपुर थाना क्षेत्र के शामकौरिया गाँव मे पत्नी ने अपने पति को दवा लाने के लिए कहा तो पति ने पत्नी को पीटकर घर से भगा दिया।पीड़ित शामकौरिया निवासी अरुण सिंह की पत्नी सीता देवी है।जो घायलावस्था में अपने मायके रसीदपुर गाँव पहुँची जहाँ से पीड़िता की माँ अपनी घायल पुत्री को लेकर रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है।