दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान सिकटा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार मोतीलाल साह के संबंध में बताया कि गुप्त सूचना पर सिकटा थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव से हथियारों का तस्करी की खेप पर पुलिस टीम ने छापा मारा. जिसके पश्चात पुलिस टीम ने मोतीलाल साह निवासी लक्ष्मीपुर को दबोच लिया और एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस एवं तीन खोखा के साथ एक बिनडोलिया बरामद किया. इस संबंध में सिकटा थाना की पुलिस ने काण्ड संख्या 55/19 दिनांक 29 जुलाई 2019, धारा 25/(1-बी) ए26 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज करते हुए मोतीलाल साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दूसरी तरफ नौतन थाना की पुलिस ने दो मोटरसाइकिल के साथ दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. इस संबंध में एसपी बेतिया जयंत कान्त ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल और गिरफ्तार बृजेश सहनी, धुरेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले कर दिया गया है.