सारण :- पानापुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर डाकबंगला घाट पर शौच को गए युवक के गंडक नदी में डूब जाने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि उभवा सारंगपुर गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश साह का 21 वर्षीय पुत्र राजकुमार बुधवार की दोपहर शौच के लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया एवं गंडक नदी में डूब गया। घाट पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने युवक को डूबता देख शोर मचाया जिसके बाद आसपास के ग्रामीण दौड़े। युवक के गंडक नदी में डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चलें कि युवक के पिता सुरेश साह की भी पूर्व में संदिग्ध मौत हो गई
थी। इस बीच सूचना पाकर थानाध्यक्ष संजीत कुमार एवं अंचल कार्यालय के कर्मी के अलावे पूर्व जिलापार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह उर्फ मुनचुन सिंह भी सारंगपुर डाकबंगला घाट पहुंचे एवं हालात की जानकारी ली। पूर्व जिलापार्षद प्रतिनिधि ने प्रशासन से डूबे युवक के शव की अविलम्ब बरामदगी की मांग की। सीओ अजय कुमार ने बताया कि एसडीआरीफ को सूचना दे दी गई है।डूबे युवक के शव की बरामदगी के लिए प्रयास जारी है।




Recent Comments