पुलिस ने दो पिस्टल ,12 जिंदा कारतूस ,3 मोबाइल को किया जप्त

सोनपुर । सोनपुर थाना क्षेत्र के बरबट्टा चौक के पास कुछ अपराधी प्रवृत्ति के युवक अपराध की योजना बना रहा था । जहां गुप्त सूचना के आधार पर सोनपुर पुलिस ने छापामारी कर तीन युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से दो पिस्टल, 12 जिंदा करतूत, 3 मोबाइल जप्त पुलिस ने किया है । इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि बरबट्टा चौक के पास कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग अपराध की योजना बना रहा था जहां गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर तीन युवक को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार करने के बाद उसके पास से 12 जिंदा करतूत ,दो पिस्टल ,तीन मोबाइल जप्त किया गया है । गिरफ्तार युवक का नाम अभिषेक कुमार पिता भगवान दास दूसरा अभिषेक कुमार पिता अखिलेश रजक दोनों घर हरलोचन पुर सुकी थाना पातेपुर जिला वैशाली जबकि तीसरा सनी कुमार पिता रंजीत साह घर रमोली थाना पातेपुर जिला वैशाली के रहने वाला है । उस पर विभागीय कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है ।