नही बना अभी तक सीसी रोड
राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट
बारां 28 मार्च । बासथूनी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्राम पंचायत के सामने होकर जाने वाले मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण नही होने के कारण आवागमन में लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है । राजेंद्र सहरिया, छीतरलाल, सुरेंद्र, महेंद्र, नन्दकिशोर, ओम प्रकाश सहरिया ने बताया कि प्रेमनगर सहरिया बस्ती में आने वाले मार्ग पर अभी तक भी ग्राम पंचायत ने सीसी रॉड का निर्माण नही करवाया है । जबकि इसी मार्ग पर ग्राम पंचायत भवन है । कच्चा व् उबड़ खाबड़ रोड पर होकर लोग निकलते है । बारिश में तो इस मार्ग पर होकर निकलना मुश्किल है । इसी मार्ग पर कई सरकारी कार्यालय संचालित होने के बाद भी ग्राम पंचायत इस और ध्यान नही दे रही है । सहरिया बस्ती के लोगो ने बताया कि अभी तक बस्ती कच्चे रास्ते है । इस बारिश के मौसम में लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है । प्रेमनगर बस्ती में विकास के नाम पर कुछ भी नही है । बस्ती के रास्ते कच्चे होने से इन रास्तो पर होकर ही निकलना पड़ता है ।