सिवान :बॉर्डर पर सभी थाना लगाएं सीसी कैमरा – डीआइजी
#रिपोर्ट -परवेज अख्‍तर/सिवान

सिवान : सारण डीआइजी विजय कुमार वर्मा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। पहले दिन शनिवार को पुलिस लाइन में निरीक्षण किया। डीआईजी 11 बजे पुलिस लाइन में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। डीआईजी ने पुलिस संसाधनों, शस्त्रों आदि के संबंध में विस्तार से पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक नवीनचंद्र झा, अपर पुलिस अधीक्षक
कार्तिकेय शर्मा ने डीआईजी के आगमन पर उनका स्वागत किया। डीएसपी प्राक्षर कल्पनाथ सिंह, परेड कमांडर के नेतृत्व में परेड संपन्न हुआ। परेड में तीन बटालियन ने भाग लिया था, जिसमे दो पुरुष बटालियन एवं एक महिला बटालियन ने भाग लिया। 21-21 के प्लाटून ने परेड में भाग लिया। परेड का द्वितीय कमांडर सूबेदार राजेंद्र राम ने नेतृत्व किया। परेड में प्लाटून कमांडर के रूप में प्रथम प्लाटून का नेतृत्व मोवजम खान, द्वितीय प्लाटून का नेतृत्व गोपाल तिवारी एवं महिला प्लाटून का नेतृत्व शिवजी मांझी ने किया। परेड का निरीक्षण करने एवं सलामी लेने के बाद
डीआईजी विजय कुमार वर्मा ने परेड को सराहा और परेड को अच्छा कहा। इन्होंने कहां कि परेड में हिस्सा लेने वाले सभी को पुरुस्कृत किया जाएगा। डीआईजी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन के हर सेक्शन की जांच की जाती हैं। अपराधी किस क्षेत्र में अपराध कर रहे हैं इसकी मॉनिटरिंग की जाती है। अज्ञात एवं नामजद केसों की स्थिति की जांच की जाती है एवं उसपर क्या कार्रवाई हुई है
इसकी जानकारी ली जाती है। इन्होंने बताया कि सामान्य कांडों में भी पेशेवर अपराधी की सहभागिता अवश्य रहती है तभी वे घटना को अंजाम देते है अपराधी। पुराने रिकॉर्ड का जांच एवं इस पर कार्रवाई की स्थिति की भी जानकारी लेते हैं। इन्होंने जिले में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए
सभी बॉर्डर पर सीसी कैमरे लगाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि टाउन परिक्षेत्र से समीप जो भी थाने हैं जहां पहले से सीसी कैमरा लगा है, लेकिन कार्य में नहीं है उसको अविलंब कार्य में लाने का निर्देश दिया। डीआईजी ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों एवं ट्रिपल सवारी करने वाले बाइकर्स के लिए कहा कि अब जिले में अभियान के तहत इसकी जांच की जाएगी एवं इस पर कार्रवाई की जाएगी। बाइक पर चालक एवं पीछे बैठने वाले दोनों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है। डीआईजी ने बताया कि सोमवार को पुलिस लाइन में 11 बजे से पुलिस सभा करेंगे। पुलिस सभा के दौरान उन्होंने एसपी को निर्देश दिया कि सभी थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे एवं विधि व्यवस्था के साथ रहेंगे। डीआईजी ने परेड के दौरान उपस्थित सभी से कहा कि अगर किसी को व्यक्तिगत दिक्कत हो तो वे शनिवार को तीन बजे आईबी में आकर मिलें। उन्होंने सभी को अगले वित्तीय वर्ष में अच्छे कार्य करने का निर्देश दिया। डीआइजी ने पुलिस लाइन में शास्त्रगार, वाहनों के हूटर, फॉग लाइट आदि के संबंध में जानकारी ली। पुलिस लाइन में डीआइजी ने शस्त्रों की बारिकी से जांच की। डीआइजी पुलिस कार्यालय में स्टोर, लाइन का हर फ़ाइल की जांच किए। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन के कार्यों से संतोष जाहिर किया। मौके पर एसपी नवीनचंद्र झा, एएसपी कार्तिकेय शर्मा, महाराजगंज एसडीपीओ संजीव कुमार प्रभात एवं डीएसपी प्राक्षर कल्पनाथ सिंह के साथ सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।