विशाल भारद्वाज प्रदेश संगठन मंत्री,हेमंत कुमार जकड़ी नरेंद्र मोदी मोर्चा के मिडिया प्रभारी नियुक्त 
भैरु सिंह राजपुरोहि ब्यूरो चीफ – बीकानेर
बीकानेर 16 जून। राष्ट्र्वादी सोच और राष्ट्र्वादी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जन हितकारी योजनाओं को घर घर तक पहुचाने के उद्देश्य से कार्यरत संगठन नरेंद्र मोदी मोर्चा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र गहलोत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह राजपूत और मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजीव रंजन, प्रदेश उपाध्यक्ष हितेश गौतम की अनुसंशा पर युवा समाजिक कार्यकर्ता छात्र नेता विशाल भारद्वाज को प्रदेश संगठन मंत्री और हेमंत जकड़ी को प्रदेश मिडिया प्रभारी की जिमेवारी सुपुर्द की।
   विशाल भारद्वाज ,हेमंत जकड़ी को प्रदेश स्तर की जिमेवारी सुपुर्द करते राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में मोर्चा पूर्ण गति से अपने उद्देश्यों की और बढ़ेगा ऐसा सब को विश्वाश है।
 विशाल भारद्वाज और हेमंत जकड़ी के संगठन में  मनोनीत होने पर मोर्चा टीम ने ख़ुशी मनाई और हितेश गौतम , महेंद्र डोरवाल गुजरात, पूनम जी उत्तर प्रदेश, विजया पारीक, चन्दन पारासर, रीटा सिंह राठोड, डॉ ममता तिवारी, अशोक बटवाल, कुसुम पारीक,संजय सक्सेना,अभिषेक जैन, सुनील रूपानी, मनीष जी सहित मोर्चा से जुड़े बंधुओ ने बधाई दी।