सिवान :मां के साथ जा रही युवती का अपहरण
#परवेज अख्तर
सीवान :
नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर की रहने वाली 17 वर्षीय युवती का अपहरण अपनी मां के साथ बाजार जाने के क्रम में अज्ञात लोगों ने कर ली. इस संबंध में अपहृता की माता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस को बताया कि रविवार को अपनी पुत्री के साथ बाजार जा रही थी. तभी रेलवे कॉलोनी के आगे पुत्री मुझसे आगे हो गयी. काफी खोजने के बाद भी पुत्री का पता नही चला. स्टेशन के समीप सभी होटलो में पता लगायी. लेकिन पता नहीं चला. लेकिन एक होटल के मैनेजन ने बताया कि अपहृत युवती के फोटो का हुलिया एक युवती से मिलता जुलता है. जो एक युवक के साथ होटल पर कमरा लेने आयी थी. दोनों आपसे में भाई बहन बता रहे थे. लेकिन आई कार्ड देखेने पर दोनों का पता अलग-अलग था. जिसके चलते दोनों को कमरा नहीं दिया गया.