सिवान : आलू के खेत में छुपा कर रखे लाखों रुपये की शराब बरामद

सीवान / हसनपुरा (✍अभय शंकर ) : बिहार में शराब बंदी का आलम यह है कि अब दुकान और चौक चौराहे को कौन पूछे यहां आलू के खेत से आलू के बदले शराब निकलने लगें हैं ।
गौरतलब हो कि सीवान के एम एच नगर थानाक्षेत्र के डिब्बी गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सूचना मिली की होली पर्व को ले डिब्बी गांव में भारी मात्रा में शराब उतारी गई है। सूचना मिलते ही सअनी मुन्ना यादव, विद्यासागर साह, वासुदेव प्रसाद उरांव, स्थानीय चौकीदार और सशस्त्र बल के साथ छापेमारी कर थानाक्षेत्र के डिब्बी गांव निवासी निप्पू सिंह के दालान से पंजाब निर्मित राजधानी ब्रांड की 750 एमएल की 240 कार्टून तथा घर के बगल में आलू की खेत मे गाड़ कर रखे 150 कार्टून समेत 390 कार्टून में कुल 20 लाख की 3 हजार 510 लिटर शराब बरामद की गई। रेड छापेमारी के दौरान मुख्य धंधेबाज निप्पू सिंह तथा उसका भाई फरार पाये गये। फरार धंधेबाजों के विरुद्ध संशोधित उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। साथ ही साथ थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य धंधेबाज निप्पू सिंह दरौंदा-एमएचनगर थानाकाण्ड संख्या 02/17 लूट कांड का वांछित अभियुक्त भी है।




Recent Comments