पानापुर(सारण)पानापुर सीओ रणधीर प्रसाद कोरोना पॉजिटिव पाये गए है .रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पानापुर में जांच के दौरान कुल 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गए है जिसमे पानापुर सीओ के अलावे भोरहा ,लगुनी ,धेनुकी एवं तुर्की गांव का एक व्यक्ति शामिल है .स्वास्थ्य प्रबन्धक अमित कुमार ने बताया कि जांच किट की कमी के कारण कुल 9 लोगो की कोरोना जांच की गयी जिसमे 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गए .इन्हें होम आइसोलेशन कर दिया गया है .