अज्ञात चोरो ने पंचवटी बालाजी मंदिर परिसर मे लगी दानपेटी तोडने किया प्रयास
संजय चौरसिया
हरनावदाशाहजी 17 जून। कस्बे के पंचवटी बालाजी मंदिर परिसर मे गत रात्रि अज्ञात चोरो ने दानपात्र की पेटी को तोड़ने का प्रयास किया।
पंडित बांके बिहारी श्रोत्रिय ने बताया कि वह शनिवार सुबह पंचवटी बालाजी मंदिर परिसर मे पूजा करने पहुंचे तो पेटी टूटी हुई दिखाई दी, जिसकी सूचना तुरंत पंचवटी बालाजी समिति के अध्यक्ष रामकल्याण नागर को दी गई। रामकल्याण नागर भी कस्बे से दुलीचंद पंचौली, हुकुमचंद नागर समेत अन्य लोगो को लेकर परिसर पहुंचे। जहा देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेटी के लाॅक को तोड़ने का प्रयास किया गया था। साईड से भी चद्दर मुडा हुआ था। पेटी खोलकर देखा तो अंदर केवल कुछ जले हुए नोटो के ही टुकड़े पडे थे। ऐसे मे अनुमान लगाया जा सकता है कि चोरो द्वारा पेटी मे से नगदी लिकाली जा चुकी होगी।
ग्रामीणो ने बताया कि इस तरह के चोरी की नियत से प्रयास पहले भी कई बार किये जा चुके है। हरबार पुलिस को सुचना दी जाती है, लेकिन कस्बे की पुलिस द्वारा कार्रवाई करने की बात तो दूर रही मौका मुआयना करने भी नही पहुंचती है। ऐसे मे ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना देना भी उचित नही समझा। माना जा रहा है कि कुछ असामाजिक तत्व ऐसी हरकते करते है। अगर ग्रामीणो द्वारा उनकी पहचान कर ली जाएगी तो कड़ी कार्रवाई करेंगे।
ज्ञातव्य रहे गत दिनो भी कस्बे के एक मकान मे चोरो ने हाथ साफ किया था। पहले भी करोड़ो कि चोरी की वारदात हो चुकी है जिसमे भी कानूनी हाथ चोरो तक नही पहुचे।
लगातार हो रही इन वारदातो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगो का पुलिस से तो विश्वास उठ गया है अब केवल आवश्यक है कि आम नागरिक को भी इन घटनाओ के प्रति सजक रहे।




Recent Comments