सपरिवार सलखुआ थाना पहुंच प्राण रक्षा की लगाई गुहार
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के सलखुआ थाना अंतर्गत गौरीडीह महादलित टोले में बुधवार की रात एक दर्जन हथियार बंद दबंगों ने एक महादलित रामबालक सादा के घर में धावा बोल सभी सदस्यों के साथ जमकर मारपीट व गाली गलौज कर जान मारने की धमकी दी।मामला महादलित के द्वारा खेत में घास काटने को लेकर बताया जा रहा है।
इतना ही नही रात के दबंगई के बाद सुबह भी दबंगों ने पुन: घर पहुंच गाली-गलौज किया। इस घटना से डरे सहमें रामबालक सादा पुरे परिवार सहित सलखुआ थाना पहुंच एक लिखित आवेदन दे प्राण रक्षा की गुहार लगाई।
थाना को दिये आवेदन में महादलित रामबालक सादा ने कहा कि बुधवार रात सपरिवार खाना खा  कर आंगन में बैठा था कि अचानक हर्वे हथियार से लैस होकर रघुनंदन यादव, विदुर यादव, बुदेश्वर यादव, बबलू यादव, श्रवण यादव, राजेश यादव, मुकेश यादव, अशोक यादव, जवाहर यादव, कुलदीप यादव आदि ने आंगन में घुस कर मुझे गंदा- गंदा गाली गलौज देने लगा।यहाँ तक कि आंगन में बैठी महिलाओं को भी उक्त व्यक्ति ने गंदी – गंदी गाली के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे।इसके बाद उक्त व्यक्ति सब गाली – गलौज देने लगा।वही जान मारने के नियत से हाथ, बदन पकड़ कर मकई खेत में ले जाने लगा और सभी मिलकर अपना हथियार मेरे और मेरे परिवार पर तान दिया। इतना करने के बाद उनलोगों ने धमकी दिया की अगर केश करोगे तो जान से मार देंगे। रात के बाद सुबह भी घर पहुंच गाली-गलौज किया। रामबालक सादा ने बताया कि एक दिन पूर्व मेरी पत्नी इन्ही लोगों के खेत के समीप घास काटने गई थी जिसके वजह से ये लोग दबंगई कर रहें है।
प्रभारी सलखुआ थाना सूर्य नारायण यादव से पुछे जानें पर बताया कि दिये गये आवेदन के आलोक में मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।