सिवान : पेंगवारा की टीम ने अतरसुआ को हरा फाइनल में की जगह पक्की
#मो. फहद की रिपोर्ट
पचरुखी(सिवान )
जिले के पचरुखी प्रखंड के बड़कागाँव हाई स्कूल के मैदान में चल रहे बड़कागाँव प्रीमियम लिंग टूनामेंट पहले सेमीफाइनल में पेंगवारा की टीम अतरसुआ को 38 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पेंगवारा की टीम ने 12 ओवर 5 विकेट खोकर 150 रन बनाये तथा अतरसुआं की टीम को 150 रन बनाने का लक्ष्य दिया। अतरसुआं की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट खोकर 12 ओवर में 112 बनाया। इस तरह से पेंगवारा की टीम 38 रनों से विजयी होकर फाईनल में प्रवेश कर गयी।फाईनल में पेंगवारा का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल के विजयी टीम से होगा। पहले सेमीफाइनल में मैन आफ द मैच मेंहदी हसन को रहे। जिसे ब्राईट पब्लिक स्कूल के संचालक बबलू सर ने प्रदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मृत्युंजय कुमार, पप्पू प्रशाद, रंजन कुमार, अरबिंद शर्मा, सुनील कुमार, राकेश कुमार तथा गाव के बहुत सारे नयुवक का सराहनीय योगदान था।





Recent Comments