सीवान : कई दिनों से अंधेरे में हैं दारौंदा के सिरसाव मठिया गांववासी
✍🏻रविंद्र कुमार गुप्ता

सीवान : दारौंदा प्रखंड के सिरसाव मठिया वार्ड संख्या 10 का ट्रांसफार्मर शॉर्ट सर्किट के कारण जल गया है। एक 63 केबी के ट्रांसफार्मर पर 100 से अधिक घरो का बिजली जलता है। यही नही इस ट्रांसफार्मर पर इंडियन ऑयल का पम्प एवं डॉ बी.के.सिंह का प्राइवेट हॉस्पिटल चलता है। ट्रांसफार्मर पर इतना अधिक लोड हो गया कि ट्रांसफार्मर जल गया है।
एक तरफ सरकार ने किरोसिन तेल बंद कर दी है।दूसरी ओर बिजली नही है।परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चे को शाम के समय में पढ़ने में दिक्कत होती है।ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में अधिकारियो से संपर्क करने पर आज कल कह कर टाल दे रहे है। लोगो का कहना है कि अगर ट्रांसफार्मर नही बदला गया और इस पर से पम्प एवं हॉस्पिटल का कनेक्शन नही काटा गया तो हम एनएच 85 सड़क जाम करेंगे।




Recent Comments