सारण :मढौरा मे दो पक्षों के तनाव हुये समाप्त , दोनों पक्षों ने भरा समझौता बॉण्ड

#मनोकामना सिंह

मढ़ौरा (सारण) नगर क्षेत्र के असोइयां में विगत दिनों दो पक्षों के बिच विवाद और तनाव के बाद स्थिति सामान्य बन चुकी है । स्थानीय विधायक ने दोनों पक्ष के लोगों से मिल कर तनाव की स्थिति में भी आपसी सौहार्द बनाये रखने लिए प्रशंसा की कहा कि आपसी मिल्लत और सौहार्द ही हमारी पहचान है ।

कुछ असामाजिक लोगों के तरफ सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है। लेकिन असोइयां के मामले में दोनों पक्ष के लोग प्रशंसा के पात्र है जिन्होंने संयम के साथ अपना विवेक बनाये रखा। रविवार को दोनो पक्षो के बुद्धिजीवियों ने आपसी तालमेल के तहत समझौता पत्र पर दसकत कर भाईचारे के लिये कोई असमाजिक गतिविधिया नही होगी, इसके लिये बॉण्ड पत्र भी पड़ा।सहमति पत्र भरे जाने के बाद अब जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है , उनकी जमानत कराने मे सहूलियत हो सकती है । इसकी उम्मीद जतायी जाती है ।

इस मौके पर स्थानीय विधायक जितेन्द्र कुमार राय, मुख्य पार्षद ललन राय, राजद जिलाध्यक्ष जिलानी मोमिन, मौलाना नेसार अहमद, समाजिक कार्यकर्ता नबी अहमद सहित गांव के दोनो पक्षों से दर्जनो लोग थे ।