सिवान :परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराएगा प्रशासन
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
आगामी दस मई से 23 मई तक होने वाली बीए पार्ट थ्री की परीक्षा में विधि व्ययवस्था को लेकर कुलपति के निर्देश पर शहर के चार कॉलेजों के प्राचार्य ने प्रभारी डीएम व एसडीओ से सोमवार को मुलाकात की। इस दौरान परीक्षा में विधि व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट व पुलिसबल को तैनात करने की मांग की। ताकि परीक्षा को कदाचारमुक्त संपन्न कराया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा प्राचार्यो को आश्वासन दिया गया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मदद किया जायेगा। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व पुलिसबल को भेजने की बात कही गई। इस मौके पर राजा सिंह कॉलेज के प्राचार्य उदयशंकर पांडेय, डीएवी के प्राचार्य अजय कुमार पंडित सहित विद्या भवन महिला कॉलेज व जेडए इस्लामिया कॉलेज के प्रतिनिधि प्रो. एनडी सिंह शामिल थे।




Recent Comments