सारण : बनियापुर में बिहार बंद का मिलाजुला असर
बनियापुर (सारण)
राजद पार्टी के बिहार बंद के आह्वान पर बनियापुर में बंदी का मिला जूला असर देखा गया। जहां चार पहिया वाहन को छोड़ कर दो पहिया वाहन रेंगते रही।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजद के बिहार बंद के आह्वान पर प्रखंड के राजद अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं में पूर्व प्रमुख बिरेन्द्र सिंह बाबा, कृष्ण मोहन सिंह, पूर्व मुखिया मनोज सिंह, विजय राय हरेलाल राय, धर्मेन्द्र राय आदि लोगों ने बनियापुर मुख्यालय के एनएच 101 तथा पैगम्बर पुर चौक को जाम कर दिया। जहां बनियापर मुख्यालय के धमई नदी पूल पर चार पहिया वाहन से जाम कर सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते रहे। जिसके कारण एक बजे दिन तक चार पहिया वाहनों का परिचालन तो पूर्णतः बंद दिखा। लेकिन दो पहिया वाहनों का परिचालन छिट-पूट होते रही। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने बंद के आह्वान को एक बजे दिन में पूर्णतः समाप्त कर दिया।




Recent Comments