सारण:स्नातक तृतीय खंड सत्र 13 -16 के फर्म नहीं भरने को लेकर आरएसए केेे कार्यकर्ताओ ने किया हंगामा 
बनियापुर (सारण) 
लोक महा विधालय हाफिजपुर में स्नातक तृतीय खंड सत्र 13 -16 के फर्म नहीं भरने को लेकर आरएसए केेे कार्यकर्ताओ ने हंगामा किया। आरोप था कि विश्वविद्यालय के नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति सीटों पर ही फॉर्म भरा जाएगा जो अधिक छात्र हैं उनका फॉर्म नहीं भरा जाएगा। इस पर आर एस ए के द्वारा कॉलेज और काउंटर को बंद करा दिया गया। छात्र महासचिव बिशाल सिंह ने कहा कि एक तरफ विश्वविद्यालय कोर्ट में एफिडेविट देता है कि उन्हीं छात्रों का हम रिजल्ट प्रकाशित करेंगे। जो छात्र विश्वविद्यालय में पंजीकृत हैं। बिना पंजीकृत छात्रों का परीक्षाफल नहीं दिया जा सकता है। छात्रों का कहना था कि आखिर किस नियम के तहत स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा ली गई। किस नियम से स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा ली गई।
जो छात्र का पंजीयन विश्वविद्यालय में हो गया है। उनका फॉर्म भरने से वंचित नहीं किया जा सकता है। छात्रों का मांग था कि सारण प्रमंडल के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करें। जहां सह संयोजक मनीष कुमार, मिंटू सचिव, भूषण सिंह, अमित, राहुल, मोहित, विवेक, रंजन मनमोहन आदि कार्यकर्ता थे।