​*नालन्दा:स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पलटी बच्चो समेत शिक्षिका हुई घायल*
👈अमित कुमार”दैनिक खोज खबर”नालंदा👉
रहुई थानाक्षेत्र में कुकुरमुत्ते की तरह निजी विद्यालय नियमो की धजिया उड़ा कर फल फूल रहे है व मासूम बच्चों के जीवन के साथ खिलबाड़ किया जा रहा है।  ज्यादातर ड्राइवर नौशिखिय व कम उम्र के युवक को फर्राटे के साथ गाड़ी चलाते देखे जा सकते है। 
निजाय – रहुई पथ पर शनिवार की सुबह उस बक्त घटना घाटी जब बाल विकाश संघ विद्यालय की ऑटो हवनपुरा गांव से बच्चो को बैठाकर स्कूल ला रहा था। अभी अचानक ड्राइवर संतुलन खो दिया जिससे ऑटो पलट गई। ऑटो में दर्जन भर से अधिक बच्चे व स्कूल शिक्षका सवार थी। 
घायल बच्चो में  धर्मराज कुमार, सोनम कुमारी, करण कुमार, अविनाश कुमार, शाहिल कुमार व सन्नी कुमार सभी का उम्र करीव 5 से 7 साल के बीच है। इन सभी लोगो का इलाज रहुई स्थित निजी क्लिनिक में कराया गया। जहाँ बच्चो की स्थिति सामान्य है। सभी घायल बच्चे हवनपुरा गाँव निवासी है । बच्चो ने बताया कि ड्राइवर अंकल ताड़ी पिये हुए थे, हम बच्चों से बोले भी थे कि हम को नींद जैसा लग रहा है। तभी कुछ दूर आगे आकर ऑटो पलट गई। वही ऑटो पलते के तुरंत बाद स्कूल प्रवन्धक बच्चो को पहले  इलाज कराने के बजाय अपने ऑटो को लेकर भागने में जुटे रहे वही स्कूल के दूसरे ऑटो में लिखे नंबर पर स्थानीय संबाददाता द्वारा फोन किये जाने पर उचित जबाब न देकर कट कर दिया गया। 
वही इलाज करा रहे बच्चों के अभिभावकों व बच्चों से पूछ ताछ कर व स्कूल प्रबंधन से मिलकर चलते बने। पूछे जाने पर थानाप्रभारी ने सनहा दर्ज करने की बात स्वीकार की।