सारण/गड़खा। गड़खा थाना क्षेत्र के महम्मदा मंगल टोला मे एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने पर गाँव को अचंलाधिकारी मो इस्माइल पुलिस एवं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह के देख रेख मे सोमवार को सील किया गया है। संक्रमित पाये गए व्यक्तियो के आस पास के क्षेत्रों को सील किया गया। ताकि आस पास के लोग इस संक्रमित के चपेट न आए। उस क्षेत्र को कंटेंमेन्ट जोन घोषित कर दिया गया। लोगों को बाहर जाने पर रोक लगा दी गयी है साथ ही बाहर के लोगों को इस क्षेत्र मे प्रवेश पर भी रोक लगया गया है। आदेश के उलंघन करने पर कानुनी कारवाई किया जाएगा।55 वर्षीय छपरा के भगवान बाजार में पालदारी का काम करता था।पालदारों की कोरोना जाँच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई।