सड़क दुर्घटना में मशरक के पूर्व विधायक हरेंद्र किशोर सिंह की मौत , क्षेत्र के लोग शोकाकुल
#रिपोर्ट-हरि किशोर सिंह /मशरक
मशरक (सारण):पूर्व विधायक हरेंद्र किशोर सिंह की सड़क में मौत हो गयी । बताया जाता है की मंगलवार को मोतिहारी से अपनी निजी बोलेरो गाड़ी से वापस लौट रहे थे की महम्मदपुर-लखनपुर मुख्य पथ पर राजपट्टी कोठी के पास बाइक सवार को बचाने के क्रम में बोलेरो पुल से टकरा गई । जिसमें पूर्व विधायक सहित चार लोग जख़्मीहो गये । निजी क्लिनिक में उपचार के लिये लाया गया । लेकिन डॉक्टर ने श्री सिंह को मृत घोषित कर दिया ।मृत्यु की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी । पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों का पहुंचना शुरू हो गया । विदित हो की श्री सिंह 1982 से 85 तक मशरक विधान सभा से प्रतिनिधत्व किया था । सर्व सुलभ , सरल स्वाभाव के धनी श्री सिंह की चिकित्सक थे । गरीबों को उनके परामर्श का लाभ मिलता था । क्षेत्र के लोगों को अपूरणीय क्षति हुई है ।




Recent Comments