वाहन चेकिंग में चोरी के बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
तरैया(सारण) :
प्रखंड के चंचलिया बाँध पर वाहन जाँच के दौरान पुलिस ने एक युवक को चोरी के गलैमर बाइक के साथ पकड़ा है।जाँच में उक्त गाड़ी चोरी का पाया गया है जिस पर हाजीपुर के स्पेलेंडर का एक नम्बर प्लेट लगा है।गिरफ्तार युवक चंचलिया निवासी सुनील कुमार यादव है।जिसे जेल भेज दिया गया।उक्त युवक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह उक्त गाड़ी अमनौर थाना के पैगा गाँव निवासी बहारण राय के पुत्र संतोष राय एवं राजेश्वर राय के पुत्र पंकज राय से मात्र 10 हजार रुपये में खरीदी थी।उक्त दोनों युवक चोरी की गाड़ी खरीद-बिक्री करते है।जिसके आलोक में तीनों युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।




Recent Comments