वैशाली/बिदूपुर:अपराधियो ने युवक के सर पर किया चाकू से वार,जख्मी

बिदूपुर /हाजीपुर से प्रेम कुमार की रिपोर्ट:-बिदुपुर थाने क्षेत्र के चांदपुरा गांव के सुनसान इलाके में एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने तेजधार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि जख्मी युवक की आवाज झाड़ी से आ रही थी।

आवाज सुनते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और इसकी सूचना संबंधित थाने को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए बिदूपुर पीएचसी में लाया।

घायल खालसा गांव का आनन्द ठाकुर बताया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।