
छपरा। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी ई० आनंद पुष्कर के समर्थन में सिटी गार्डन, छपरा में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां और महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रथम वरीयता का मतदान करने की अपील की ताकि उनकी आवाज सही मंच तक पहुंच सके।अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां और सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी शिक्षकों और मतदाताओं से आनंद पुष्कर को अपना प्रथम वरीयता का मत देने का आह्वान किया। चुनाव प्रभारी व विधायक रणधीर सिंह ने बताया कि एनडीए के सभी घटक दल प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर अभियान चला रहे हैं।
इस अवसर पर जदयू, भाजपा, हम और रालोमो सहित एनडीए के पांचों घटक दलों के नेताओं, विधायकों व विधान पार्षदों ने प्रत्याशी के पक्ष में मजबूत जनसंपर्क चलाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।




Recent Comments