नवादा : बच्चा चोरी के आरोप में युवक की सरेआम पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत , मामला दर्ज

रिपोर्ट – सन्नी भगत /नवादा : जिले के हिसुआ- राजगीर पथ पर फतेहपुरमोड़ के समीप बच्चा चोर का आरोप लगाकर सरेआम जमकर पिटाई का मामला सामने आया हैं । वहीं सूचना पर गयी पुलिस ने उसे चिन्ताजनक स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया । प्राथमिकी उपचार के बाद उसे सघन चिकित्सा के लिए सदर अस्पतांल नवादा भेजा गया । जहां युवक का इलाज के दौरान मौत हो गयी। । वहीं मिर्तक की पहचान जमुई जिले के ख़ैरा थाना क्षेत्र के धनवेरिया गाँव निवासी रामभजन गोस्वामी का पुत्र अमरनाथ गोस्वामी बताया जाता है ।

हिसुआ थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया था कि २० लोगों पर नामदर्ज ओर २० अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और ऐसे लोगो को कतई बख्शा नही जायेगा. शीघ्र ही इन्हें गिरफतार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.