सीवान के छात्रा ने प्रतिभा के बल बिहार अंडर 19 स्कूली हैंडबॉल टीम में हुयी चयनित
#बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट

मैरवा ( सिवान ) :
स्कूल गेम फेडरेशन आॅफ इंडिया द्वारा दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 3 से 8 जनवरी 2018 तक आयोजित राष्ट्रीय अंडर 19 स्कूली हैंडबॉल चैम्पियनशिप में बिहार की 12 सदस्यीय टीम में राजेंद्र कुष्ठ सेवा आश्रम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज की कला संकाय की छात्रा जुगुनू कुमारी का चयन हुआ । चयन पटना के कंकड़बाग स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण सह चयन शिविर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया । जुगुनू रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स क्लब मैरवा की खिलाड़ी हैं तथा उनके कोच संजय पाठक है छात्रा के चयन पर विद्यालय के प्राचार्य मुनिन्द्र पांडेय, शिक्षक उमेश चंद्र पांडेय, शारीरिक शिक्षक मनिश कुमार श्रीवास्तव, ईश्टदेव तिवारी, काशीनाथ मिश्रा, मुनिब अंसारी सहित कई अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं है।




Recent Comments