*सीवान के आंदर SBI ने आयोजित किया “दावत-ए-इफ्तार”*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*

♨सीवान के आंदर प्रखंड के भारतीय स्टेट बैंक आंदर में शुक्रवार को देर संध्या तक स्टेट बैंक के मैनेजर अभिषेक कुमार के अध्यक्षता में एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।जिसमे आंदर बाजार के सभी लोग मिलजुल कर इफ्तार पार्टी में भाग लिए।इस पार्टी में सिवान स्टेट बैंक के चीफ रेसिडेंटल मैनेजर संदीप कुमार ने कहा की इस रमजान के महीने में आज हमसभी लोग आज एक साथ जुटे हुए है भाईचारा व प्रेम हमेशा इसी तरह बना रहे।आंदर मैनेजर ने स्वागत में सभी लोगो को टोपी व वापसी में बैंक के तरफ से चाभी रिंग व डायरी गिफ्ट में दिया गया।इस मौके पर डॉ रहमान,डॉ नाजिर,लक्षमण प्रसाद यादव,संजय कुमार,सकील अहमद फारुकी,गुलाम साहिद, मो सलाउदीन,खालिद इकबाल,सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।





Recent Comments