भाजपा के जिला मंत्री का हुआ भगवानपुर में स्वागत


भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड के पंडित के रामपुर गांव में भाजपा पश्चिमी मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष जयंती देवी के आवास पर भाजयुमो जिला मंत्री प्रफुल्ल राज पांडेय की अध्यक्षता में जिला मंत्री अवधेश कुमार पांडेय का फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर जिला मंत्री ने कहा कि भाजपा की ताकत कार्यकर्ता ही होते हैं। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी को सफलता मिलती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की बात कहीं। पांडेय ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हमें एनडीए सरकार बनाने के लिए कृतसंकल्पित होना होगा और अपने-अपने बूथ पर अभी से ही चुनाव की तैयारी शुरू करनी होगी। स्वागत करने वालों में पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडेय, युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रभात कुमार चंदन, दारा सिंह, मुकेश कुमार राम, कालीचरण प्रजापति, कर्ण सिंह, आदित्य कुमार, विजय शंकर पांडेय, अनुज पांडेय छोटू, भुनेशवर पांडेय, वाड सदस्य विपिन कुमार पांडेय,आशुतोष कुमार अंशु आदि उपस्थित थे।

चिकित्सक से मांगी 10 लाख की रंगदारी

मैरवा (सिवान) : मैरवा धाम रोड में स्थित एक चिकित्सक से फोन कर 10 लाख रंगदारी मांगने की बात सामने आई है। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने को कहा गया है। इसको लेकर चिकित्सक सहमे हुए हैं। हालांकि इस संदर्भ में चिकित्सक ने चुप्पी साध रखी है। चर्चा है कि एक दिन पूर्व दो अपराधियों ने चिकित्सक के क्लीनिक के पास पहुंचकर हवाई फायर भी की थी ताकि चिकित्सक को भयभीत किया जा सके। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश मुंह बांधे हुए थे। इसकी जांच आसपास लगे सीसी कैमरे के फुटेज को देखकर किया जा सकता है। इसके बावजूद चिकित्सक ने अभी तक पुलिस को सूचित नहीं किया है।

वर्तमान विधायक पर लगाए कई आरोप

सिवान : बीते चुनाव में बड़हरिया विधानसभा से लोजपा प्रत्याशी रहे विधान परिषद टुन्ना पांडेय के भाई बच्चा पांडेय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बड़हरिया से जेडीयू विधायक श्याम बहादुर सिंह पर पार्टी नेतृत्व से कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने जदयू विधायक पर लगातार राज्य में लागू शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए हमेशा नशे में रहने का आरोप लगाया है और मुख्यमंत्री से उन्हें तत्काल पार्टी से बाहर कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

फुलवरिया गांव में एक माह में चार मामले दर्ज


रघुनाथपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के फुलवरिया गोली कांड में स्थानीय पुलिस ने घटना के आठ दिन बाद एक और मामला दर्ज किया है। मामला गांव के ही वैद्यनाथ कुंवर के बयान पर दर्ज की गई है। इसमें गांव के 10 लोगों को आरोपित किया गया है। बताया जा रहा है कि 15 फरवरी 2020 को बैजनाथ कुंवर खेत घूमने गए हुए थे। उसी दौरान गांव के कुछ लोगों से वाद विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल हो गए थे। इस मामले में उनके बयान पर 10 लोगों को नामजद किया गया है। गांव में अभी तक एक माह के अंदर चार मामले दर्ज हो चुके हैं। पहला मामला प्राइवेट शिक्षक की पिटाई को लेकर शशि प्रकाश कुंवर ने थाना कांड संख्या 29/20 दर्ज कराई, दूसरा मामला अभिषेक कुंवर ने थाना कांड 30/20 के तहत दर्ज हुई, तीसरी गोली कांड जिसमें जख्मी मुकेश कुंवर ने थाना कांड 31/20 के तहत मामला दर्ज कराई। इसमे एक और मामला वैद्यनाथ कुंवर ने थाना कांड 35/20 के तहत मामला दर्ज कराई है। इस मामले में गोली कांड के गवाहों को भी आरोपित बनाया गया है।

दारौंदा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष बने मिथिलेश

दारौंदा (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय पर रविवार को भाजपा पश्चिमी मंडल कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से मिथिलेश कुमार सिंह को पश्चिमी मंडल अध्यक्ष के लिए चुना गया। बैठक में श्रीकांत प्रसाद चंद्रवंशी, अखिलेश पांडे, ओम प्रकाश यादव, रामाशंकर राम, रामकिशुन सिंह कुशवाहा, राजनारायण साह, बाबू नारायण मांझी, भगौती शर्मा, विनोद शर्मा, अश्वनी कुमार सिंह,तनेश सिंह, मैनेजर प्रसाद निषाद, अशोक कुमार निषाद, मासूम कुमार राम, शिवराम तिवारी आदि उपस्थित थे।

लूटन गिरि हत्याकांड में एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी नहीं


बड़हरिया(सिवान) : बड़हरिया के गिरधरपुर गांव में लूटन गिरि की हत्या के एक सप्ताह बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से स्वजनों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है। स्वजन पुलिस पर मामले की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में पड़वा निवासी सतीश कुमार तिवारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही सतीश तिवारी को गिरफ्तार करके मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

क्रिकेट टूर्नामेंट को ले बैठक


बड़हरिया (सिवान) : प्रखंड के चैनपुर छपरा में डी एरिया डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट को ले अध्यक्ष इमरान सिवानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 4 अप्रैल से टूर्नामेंट का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया। टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी। फाइनल में जीतने वाली टीम को बाइक और पराजित टीम को साइकल और फ्रिज के साथ ही नकद पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया। बैठक में अल्ताफ सिवानी, जावेद आलम, शहीद अली, नौशाद, सलाउद्दीन, रिजवान, आजाद, नेयाज, सरफराज, एलेक्स फिरदौस, सफी अख्तर, हैदर अली, तबरेज, फैयाज, आशिफ, मुजामिल, अरमान, राजू माजिद आदि उपस्थित थे।