सिवान :अगले सप्ताह जाना था मायके
#परवेज अख्तर :
मैरवा (सिवान): सबरून को अगले सप्ताह मायके जाना था। उसकी मां सहनाज ने बताया बेटी कि विदाई 5 मई को होनी थी। वह एक साल पहले शादी कर ससुराल आई थी। बेटी भी मायके जाने कीi तैयारी कर रही थी। रात में उसने फोन कर मायके में हम सब से बात की। हम सभी खुश थे कि ससुराल से एक सप्ताह बाद बेटी मायके आएगी। उसकी एक छोटी बहन दिन गिनकर इंतजार करती थी। इसी दौरान सुबह उसके ज्यादा बीमार होने की सूचना फोन पर मिली तो सभी बेचैन हो गए और उससे मिलने के लिए यहां चले आए। लेकिन बेटी तो हम सब से हमेशा के लिए जुदा हो चुकी थी। यह कह कर उसके आंखों से आंसू जारी हो गए।