साहिबगंज के राजमहल (ADB) बैंक में है कोई काम तो जायें अपने आप को तंदुरुस्त कर के
झारखण्ड से रितुराज की रिपोर्ट :-सावधान यदि आपको (ADB) राजमहल बैंक में कोई काम है तो कृपया अपने आप को तंदुरुस्त कर के ही जायें। मेरा मतलब है कि यदि आप बैंक गये और वहाँ आपको यदि बाथरूम जाना हो तो फिर आपकी खेर नही, क्योकि वहाँ प्रसाधन की कोई व्यवस्था नही है। एक तरफ हम स्वछ्य भारत की बात करते हैं तो दूसरी तरफ इस बैंक में पेशाब करने तक की व्यवस्था नही है।
ज्ञात हो कि इस बैंक में हर रोज हजारों की संख्या में महिलाये आती है, और घंटो लाइन में लगना पड़ता है। यहाँ की शौचालय यदि आप देख लेंगे तो 2 दिनों तक आप ठीक से खाना नहीं खा पायेंगें। एक तरफ हम स्वच्छ रहने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित करते है, तांकि हमारा समाज स्वस्थ हो सके।




Recent Comments