सिवान :डीआरएम गुरुवार को करेंगे निरीक्षण
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
सिवान स्टेशन पर गुरुवार की सुबह मंडल रेल प्रबंधक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर पूरे स्टेशन परिसर की साफ-सफाई की जा रही है।वही दफ्तरों में सभी लंबित कार्यों को कार्य निष्पादन किया जा रहा है। ताकि डीआरएम के निरीक्षण में किसी तरह अनियमितता नहीं मिल सके इसके लिए पूरा रेल प्रशासन तक पर दिख रहा है। पीआरएस काउंटर पर कई खिड़कियां बंद रहती है। उसे भी खोल दिया गया है।पूछताछ काउंटरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। हालांकि निरीक्षण के पहले पीआरएस काउंटर पर तीन खिड़कियां ही खोल कर यात्रियों को टिकट दी जाती थी। लेकिन डीआरएम के निरीक्षण को लेकर सभी जगह रेल कर्मियों की सक्रियता दिखाई दे रही है। ताकि स्टेशन परिसर में आने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए पूरा इंतजाम किया गया है।




Recent Comments