मशरक. महाराजगंज लोकसभा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल शनिवार की शाम मशरक प्रखंड के गंगौली गांव पहुंचे, जहां वे मृत धनंजय सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के परिजनों से मिले। आपकों बता दें कि मशरख प्रखंड के गंगौली गांव निवासी धनंजय कुमार सिंह अपनी मोटरसाइकिल से 26 तारीख को गोपालगंज जिले के सिधवलिया शाहपुर जा रहे थे कि राजापट्टी गोलंबर के पास अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी जिसके चलते धनंजय सिंह की मृत्यु इलाज के लिए ले जाने के दौरान हो गई। साथ ही उनका एक पुत्र घायल हो गया था। मसरक पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया था। जिसकी सूचना मिलने पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल गंगौली गांव पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर संकट की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दिया और कहा इस संकट की घड़ी में पूरे परिवार के साथ खड़े हैं जहां हमारी जरूरत पड़ेगी हम खड़े रहेंगे।वही उन्होंने सीओ मशरक ललित कुमार सिंह से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार को आपदा विभाग से मिलने वालें चार लाख रुपए दिये जाने का आश्वासन दिया। वही कामगार श्रम विभाग के अधीक्षक से बात कर श्रम विभाग के तरफ से एक लाख रुपए दिलवाने का भरोसा दिलाया। उसके बाद श्री सिग्रीवाल उसी गांव में यदुनाथ सिंह के पुत्र दिग्विजय सिंह सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और अभी पटना पीएमसीएच में भर्ती है उनके परिजनों से मिलकर घायल से फोन पर बात किया।उनके साथ जदयू के वरिष्ठ नेता कामेश्वर सिंह, इसुआपुर जिला पार्षद प्रियंका सिंह,भाजपा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रविरंजन सिंह उर्फ मंटू,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद,शुभनारायण सिंह,धीरज सिंह आदि लोग उपस्थित थे।