सारण :8 माह पहले चोरी हुई स्कार्पियो का अब तक अता पता नहीं
#एसपी को दिया आवेदन
#न्यूज़ इनपुट -मुरारी बाबा

गड़खा
गड़खा थाना के ठीक सामने डुमरिया सदन मकान के शेड से स्कार्पियो की चोरी मई माह में हो गई थी। जिसकी अब तक पता नहीं चल सका है। जबकि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
इस संबंध में अमनौर थाना के फिरोजपुर गांव निवासी सुधीर कुमार सिंह ने सारण पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कहा है कि 6 मई 2017 को रात में 12:00 बजे गड़खा थाना के ठीक सामने डुमरिया सदन के शेड से स्कार्पियो चोरी हो गई। गाड़ी में मोबाइल और गहना का बैग भी चोरी कर लिया गया। इस संबंध में 7 मई को गड़खा थाना में कांड संख्या 204/17 प्राथमिकी दर्ज कराया गया। 8 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक वाहन का कोई भी पता नहीं चल सका, जबकि चोरी हुआ मोबाइल व चोरी करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी भी 4 माह पहले हुई है । थाना में जाने पर बोला जाता है कि आप खुद भाड़ा पर गाड़ी लेकर गए थे जिस में गाड़ी चोरी हो गई। थाना में जाने पर पुलिस द्वारा टालमटोल किया जाता है।




Recent Comments