सारण :6अप्रैल तक मांग पूरा नही होने पर कार्यपालक सहायक करेंगे सामूहिक आत्मदाह

छपरा :6 दिन से अपनी वेतन बढ़ोतरी के मांगो को लेकर बैठे धरने पर कार्यपालक सहायकों ने किया एलान ।कल से होगा भूख हड़ताल ,वही 5 अप्रैल तक अगर इनकी समान कार्य के लिए समान वेतन की मांगों सरकार के द्वारा नही मान ली जाती तो इनके द्वारा सारण डीएम ऑफिस के सामने होगा सामूहिक आत्मदाह।
बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के तत्वाधान में अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी कार्यपालक सहायक दिनांक 26 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है।
हड़ताल के क्रम में प्रधान सचिव सह मिशन निदेशक ,बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी बिहार सरकार पटना के द्वारा हड़ताली कर्मियो हेतु दमनकारी पत्र निर्गत किया गया है जिसके खिलाफ में कार्यपालक सहायकों ने कल से भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है।
संघ के जिला अध्यक्ष नीलेश कुमार ने बताया अगर सरकार हमारी मांगो को 5 अप्रैल तक नही मानती है तो 6 अप्रैल को होगा सामूहिक आत्मदाह।




Recent Comments