सारण :लखनऊ में आगामी 8 मार्च को महिला जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण कार्यक्रम में परसा के परसौना मुखिया डॉ सबिता कुमारी लेंगी भाग

परसा-
अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आगामी 8 मार्च को आयोजित होने वाली महिला जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले से एक महिला जनप्रतिनिधि परसा प्रखंड के परसौना मुखिया डॉ सबिता कुमारी को चयनित किया गया।लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के राज्य समन्यवक राजीव कुमार सिंह द्वारा डॉ सबिता कुमारी को प्रशिक्षण में भाग लेने की अनुमोदन किया गया।जिले के परसा प्रखंड के परसौना मुखिया को चयनित करने की सूचना मिलते ही मुखिया डॉ सबिता कुमारी समेत पंचायतवासियो में ख़ुशी की लहर दौड़ गया।पंचायत के ग्रामीण के साथ जनप्रतिनिधियो का बधाई सन्देश आने लगी।लोगो ने मुखिया को शोशल मिडिया दूरभाष से तथा घर पहुँच बधाई दिया गया।
*पदाधिकारी के मांग पर बीडीओ ने भेजा था प्रस्ताव*
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत प्रत्येक जिले से एक महिला जनप्रतिनिधि को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित होने वाली आगामी 8 मार्च को विश्व महिला दिवस पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण बिभाग के निर्देश पर सूबे के ग्रामीण जीविकोपर्जन प्रोत्साहन समिति के समन्यवक राजीव कुमार सिंह द्वारा निर्गत निर्देश के आलोक में जिले से एक महिला जनप्रतिनिधि का नाम भेजना था।जिसमे बीडीओ धर्मबीर कुमार ने परसौना मुखिया डॉ सबिता कुमारी तथा एक और महिला जनप्रतिनिधि का प्रस्ताव पत्र भेजा गया था।दो नाम में से एक नाम डॉ सबिता कुमारी को स्वीकृति किया गया।
क्या कहते है बीडीओ
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत विश्व महिला दिवस पर यूपी के लखनऊ में आयोजित होने वाली एक दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए दो महिला जनप्रतिनिधि का नाम का प्रस्ताव की मांग बिभागीय पदाधिकारी द्वारा किया गया था।निर्देश के आलोक में दो महिला जनप्रतिनिधि का नाम का प्रस्ताव बिभाग को भेजा गया था।जिसमे राज्य से परसा प्रखंड के परसौना मुखिया डॉ सबिता कुमारी को प्रशिक्षण में शामिल होकर जिले के प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया।