सारण :राष्ट्र को समर्पित शहीदों के नाम में नन्हें मुन्नों ने दिखाया जलवा , “दिल है छोटा-सा छोटी-सी आशा ”
—————————————-
#दिग्विजय सिंह बबलू

डोरीगंज -:
“”””””””””
शायद किसी ने सोंचा नही होगा, कि उनके नन्हे मुन्ने भी कुछ ऐसा करतब कर जाएँगे कि खुद उन्हे अपनी आँखो पर विश्वास नही होगा । राष्ट्र को समर्पित शहीदो के नाम कुछ ऐसे ही दिलकश व हैरतअंगेज कारनामो का प्रदर्शन कर शुक्रवार को शहर के नेवाजी टोला स्थित एबीसी प्रेपरेट्री रेजिडेंशल स्कूल के छात्र छात्राओ ने देशभक्ति गीतो पर आधारित भाव नृत्यो के साथ सुरो का कुछ ऐसा शमां बधा कि महफिल मे मौजूद दर्शक दीर्घा तालियो की गर्गाराहट से गूँज उठी ।
#मौका था 69 वें गणतंत्र दिवस समारोह का ।

जहाँ बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे सारण के डीएसपी सत्यनारायण प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर ‘ कार्यक्रम का उद्धाटन किया जिसके पश्चात देशभक्ति की रंगो मे रंगे साज व सुरो से सराबोर एक से बढ़कर एक कार्यक्रमो का सिलसिला चल पड़ा ।
जिसके दौरान दिल है छोटा-सा छोटी-सी आशा, ऐ मेरे वतन के लोगो आदि गीतो पर नन्हे मुन्ने आकाश ,हिमांशु आदित्य आयुष सुशांत जयप्रकाश व सूरज आदि बाल कलाकारो ने भावनृत्य की अपनी शानदार प्रस्तुतियो से लोगो को हैरत मे डाल दिया दर्शक एकाएक वाह कर उठे ।
वही देश रंगीला की रिकार्डिंग धुनो पर जय श्री मासूम गोल्डी साक्षी सिमरन मुस्कान व श्रेया की प्रस्तुतियो को भी दर्शको ने खूब सराहा वही मातृभूमि की रक्षा मे दिन रात सीमाओ की निगाहबानी कर रहे वीर सैनिको के सम्मान मे प्रियांशु संदीप सागर शाहरुख सलमान मोहन प्रभात मनीष व श्रीराम की टीम ने फौजी लिवास की वेश भूषा मे देशभक्ति गानो की धुनो पर ग्रुप स्टंट के द्वारा कई हैरतअंगेज कारनामो का प्रदर्शन कर लोगो को आश्चर्यचकित कर दिया तो वही
रंजन व धीरज की हास्य जोड़ी ने भी लोगो का भरपुर मनोरंजन किया वही गिटार के सुरीले तान से बैकग्राउंड स्केल देकर गिटार वादक नंदकुमार ने भी अपने हुनर से कार्यक्रम को शीर्ष ऊँचाईयाँ प्रदान की वही मंच संचालन मे शिक्षक मुकेश कुमार व पशुपति नाथ मिश्रा की युगल जोड़ी भी दर्शको को खूब भायी
इस अवसर पर डीएसपी सत्यनारायण प्रसाद के द्वारा विद्यालय की ओर से अव्वल आए टीम के प्रतिभागी छात्र छात्राओ को स्वहस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया ।
वही आगत अतिथियो का धन्यवाद ज्ञापन निदेशक शम्भू प्रसाद व प्राचार्या रीता सिह के द्वारा संयुक्त रूप से की गई ।




Recent Comments