अश्लील व फूहड़ गीतों के प्रसारण का हर स्तर पर विरोध करने का संकल्प

मांझी(सारण)। प्रखंड के दुर्गापुर के समीप स्थित राजबीर ट्रेडर्स परिसर में अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया समूह का “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वाहनों व बाजारों पर अश्लील व फूहड़ गीतों के प्रसारण का हर स्तर पर विरोध करने का संकल्प व्यक्त किया गया तथा इस आशय का लिखित ज्ञापन जिला प्रशासन को देने का निर्णय लिया गया। चर्चा में ग्रुप संचालक मनोज कुमार सिंह तारकेश्वर तिवारी संजीव कुमार सिंह संजीव शर्मा संजीव गुप्ता सुनील कुमार विक्की सिंह अनिल पाण्डेय तथा राजनाथ ठाकुर आदि ने भाग लिया। संचालन धनंजय सिंह उर्फ बुचुल ने किया।