मढ़ौरा हाई स्कूल में नामांकन के इच्छुक छात्रों ने हेडमास्टर के रैवये से नाराज होकर किया रोड जाम व प्रदर्शन
#नामांकन के इच्छुक छात्रों ने डबरा नदी पुल के पास रोड को घंटों रखा था जाम


मढ़ौरा (सारण):स्थानीय हाई स्कूल में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आये नौवीं कक्षा में नमांकन के इच्छुक छात्रों का आक्रोश उबल पड़ा , जब प्रभारी हेडमास्टर ने नामांकन के लिये पहुंचे छात्रों को अन्य उच्च विद्यालयों में नामांकन की बात कहीं। आक्रोशित छात्रों ने हंगामा करते हुये बाजार के डबरा नदी पुल के पास पहुंच कुछ देर के लिये मुख्य मार्ग को प्रदर्शन करते हुये जाम कर दिया । जाम से जूझ रहे बाजार में फिर एकाएक चारों तरफ जाम लग गयी। मेन रोड सहित सभी अप्रोच रास्ते में एकाएक जाम में फंस यात्री कराहने लगे। लगभग आधे घंटे बाद छात्रों को बुद्धिजीवियों और पुलिस के कुछ जवानों ने समझा बुझा फिर विद्यालय भेजा । जहां पर प्रशासन को मिली जाम और आक्रोशित छात्रों की समस्या को हल करने के लिये मढौरा बीईओ ललन महतो भी पहुंच गये थे। छात्रों को विद्यालय प्रभारी और बीईओ ने समझा बूझाकर नामांकन का आश्वासन देकर वापस घर भेजा। बीईओ ललन महतो ने इस सम्बंध में बताया की दूर दराज के छात्रों को नजदीक के विद्यालयों में नामांकन कराने को कहां गया है । जो छात्र मढौरा हाई स्कूल के नजदीक के है , उनका सोमवार से नामांकन शुरू हो जायेगा ।मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह से नौ वीं कक्षा में नामांकन के लिये छात्रों का हुजूम जुट रहा है । विद्यालय प्रबंधन बिना स्पष्ट नियामावली के ही नामांकन करना चाहता है । जिससे परेशानी बढ़ी हुई है ।विद्यालय प्रबंधन ने सीमित संसाधन , शिक्षकों की कमी ,पोषक क्षेत्र का छात्र का नहीं होना तो कभी एक हजार छात्रों को नामांकन फार्म बांट देने की बात बता छात्रों को वापस कर देता है ।जबकि जुटे छात्रों का कहना था की वे हुस्सेपुर,मनी सिरिसियां, निपनियां, सलेमपुर, टेढ़ा, अगौथर, सलिमापुर सहित अन्य गांवो से नामांकन के इच्छुक छात्र है । इनका कहना था कि पूर्व मे इनके गांव के बच्चों का नमांकन स्कूल करता रहा है , लेकिन इस वर्ष नमांकन लेने से मना किया जा रहा है ।जबकि आवागमन सहित कई सुविधाओं को लेकर हम सभी मढौरा हाई स्कूल में नामांकन लेना चाहते है ।
आपको मालूम हो की नामांकन के इच्छुक छात्र नाराज और परेशान होकर प्रतिदिन हंगामा करते रहते है । पिछले साल भी नौवीं कक्षा में नामांकन के लिये छात्रों को सड़क पर उतारना पड़ा था । जो बाद में अनुमंडल पदाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद जाकर नामांकन का मामला शांत हुआ था ।




Recent Comments