रेलपटरी पर कटने से,पेंथर की मौत मांडलगढ-कोटा रेलमार्ग की है घटना

दिलीप मेहता 
मांडलगढ 2 अप्रैल – कोटा रेल मार्ग पर शनिवार को मोहनपुरा पंचायत के  हिम्मतपुरा के पास रेलपटरी पर  पेंथर का कटा हुवा शव  मिलने पर ग्रामीणो ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी । इस पर तुरंत ही वन विभाग के अधिकारी दशरथसिंह ,, फोरेस्टर रामावतार शर्मा , शमसुद्धीन, वनपाल सुरेश कुमार व कैटल गार्ड हीरामाली  मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाकर  कटे हुये मृत पेथर व उसके अवशेषो को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय लाया गया । सूचना मिलने पर अतिरिक्त जिला वन अधिकारी सुचैक गौड भी मांडलगढ पहुंचे ।  जानकारी के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि रात्री में पटरी पार करते समय पेंथर ट्रेन की चपेट में आकर कट कर मरा है । पेंथर की उम्र करीब 2 साल बताई जा रही है । पेंथर का आज पशुचिकित्सो की टीम द्धारा पोस्टमार्टम किया जायेगा ।।