सारण :मौजमपुर पंचायत के वार्ड सदस्या व उप मुखिया का निधन
गडखा
प्रखंड के मौजमपुर पंचायत के वार्ड एक के वार्ड सदस्या व उप मुखिया
तथा राजकीय मध्य विद्यालय धनौडा के विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री मति
रेणु देवी के आसमयिक निधन पटना पी एम सी एच मे इलाज के क्रम मे हो गया।
उनका उम्र लगभग 80 वर्ष था।स्थानीय लोगो ने कहा कि वे सबके सांथ मिलकर
कार्य करती थी और काफी मिलनसार थी।मौजमपुर मुखिया धनंजय कुमार सिह ने कहा कि हमारे पंचायत के उपमुखिया के निधन से पूरे पंचायत मर्माहत है ।एक विकासवादी सोच के सदस्य को हमलोगो ने खो दिया।
वो पिछले कुछ समय से केंसर से पीडित थी।उनके निधन पर वार्ड सदस्यो
के अलावे अन्य जन प्रतिनिधियो व विद्यालय के शिक्षको ने भी शोकाकुल परिवार
से मिल संवेदन व्यक्त की।
संवेदना व्यक्त करने वालो मे सामिल है अजय मांझी,शिक्षक राकेश कुमार सिह,धनौडा के प्रधानाध्यापक रामाशंकर साह,धर्मेंद्र कुमार सिह,वार्ड सदस्य उपेन्द्र राय,नागेन्द्र राय आदि।