​*मधेपुरा: बहन की डोली उठने से पहले ही उठ गई भाई की अर्थी* 
👉बहन की शादी के लिए लड़का देखने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में हुई मौत 
👈कुंजबिहारी शास्त्री “दैनिक खोज खबर “मधेपुरा 👉
मधेपुरा जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर आए दिन सड़क दुर्घटना की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही इसी कड़ी में एक और दुर्घटना बभनगामा मार्ग पर हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहन की शादी के लिए लड़का देखने जा रहे इन दो लोगों को पता नहीं था कि ये इनकी अंतिम यात्रा हो जायेगी।

इस सड़क दुर्घटना में दो की मौत की खबर फैलने के बाद इलाके में माहौल गमगीन होना स्वाभाविक ही था। घटना से हर लोगों की आँखे भर आई है।बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।मां छाती पीट-पीट कर अपने बेटे को बुला रही है।हर कोई मां को चुप करा रही है।बावजूद इसके बेटे का गम सता रहा है और वो बेहोस हो जाया करती है।कुछ यही हाल पिता का भी है। 
मिली जानकारी अनुसार आज सुबह मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर के मल्लिक टोला निवासी कुशेश्वर साह के 35 वर्षीय पुत्र धर्मवीर साह, 55 वर्षीय कैलाश साह और 22 वर्षीय कृष्ण कुमार अपाचे मोटरसायकिल पर सवार होकर लड़का देखने जा रहे थे।बिहारीगंज के बभनगामा के पास अनियंत्रित गति के साथ बालू से ओभर लोड ट्रक की टक्कर से धर्मवीर साह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि कैलाश साह की मौत अस्पताल में हो जाने की बात अस्पताल के कर्मचारियों ने बताई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी। वहीँ तीसरा घायल कृष्ण कुमार जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है । 
मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है । हालांकि सिंहेश्वर से शुभचिंतक वहां पहुच कर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।लगातार सड़क दुर्घटना से अब तक दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है लेकिन तेज रफ़्तार से चल रही वाहन पर किसी का नियंत्रण नहीं है।जिला प्रशासन को मधेपुरा की मुख्य सड़क पर नो इंट्री लगा कर सड़क हादसा को कम किया जा सकता है।