सारण :विधुत स्पर्शाघात से मृत व्यक्ति का जबरन ईलाज पर अड़े परिजन, अस्पताल मे की तोड़फोड़
छपरा
सदर अस्पताल में एक मरीज के परिजनों ने मंगलवार की शाम को जमकर उत्पात मचाया और भीषण तोड़ फोड़ किया। जिसमें अस्पताल की लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है । बताया जाता है कि भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नयी बाजार मुहल्ले के स्व वकील मियां के 18 वर्षीय पुत्र शहाबुद्दीन को विद्युत स्पर्शाघात हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया । अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।
लेकिन परिजन यह मानने को तैयार नहीं थे । परिजन उसे जीवित मान कर जबरन उसका इलाज करने के लिए दबाव बनाने लगे । चिकित्सक डा सुरेन्द्र महतो ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन उसके परिजन हंगामा करने लगे तथा चिकित्सक के परिजनों ने मारपीट शुरू कर दिया । बीच बचाव करने वाले कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की ।

अस्पताल के खिड़की दरवाजे के शीशे तोड़ डाला गया । फ्रीज, टीवी अलमीरा को नष्ट कर दिया गया । बोर्ड नोच डाला । कर्मचारियों व मरीजों में भगदड़ मच गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी । मौके पर भगवान बाजार थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, पुअनि संतोष कुमार रजक, जामुन प्रसाद, मिथिलेश सिंह समेत काफी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे । पुलिस के पहुंचने के पहले ही तोड़ फोड़ करने वाले फरार हो गए।
घटना की सूचना पाकर सिविल सर्जन डा ललित मोहन प्रसाद भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली । उन्होंने बताया कि एक मृत व्यक्ति को लेकर लोग आए थे और उसे जीवित मान कर इलाज कराने के लिए जबरन दबाव बना रहे थे । तोड़ फोड़ हंगामा करने वालों की संख्या एक सौ से अधिक थी।
उन्होंने बताया कि इस घटना में कितनी की संपत्ति का नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले से डीएम एसपी को अवगत कराया गया है और कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है । खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका है और पुलिस अस्पताल में कैम्प कर रही है ।




Recent Comments