सारण :रसूलपुर मे बैंक गार्ड के बंदुक से चली गोली, दो बच्चे घायल
————————-
#बैंक में मची अफरा तफरी
#मामला रसूलपुर स्थित बैंक ऑफ इण्डिया का
————————–

#देवेन्द्र कुमार सिंह
रसूलपुर –
स्थानीय रसूलपुर चट्टी स्थित बैंक ऑफ इण्डिया की शाखा में शुक्रवार को उस वक्त अचानक अफरा तफरी मच गयी जब बैंक के सुरक्षा गार्ड के हीं बंदुक से अचानक गोली चल गयी।

जिससे पैसा उठाव करने आयी एक महिला के साथ आए दो बच्चे घायल हो गये।घायल दोनो बच्चे रसूलपुर निवासी पप्पू तिवारी की 12 बर्षीय पुत्री अंजली कुमारी व 3 बर्षीय पुत्र अंश कुमार बताया जाता है जिनका ईलाज एकमा स्थित सीएचसी में किया गया।दोनों बच्चे अपनी माँ का साथ पैसा का उठाव करने बैंक आए थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक गार्ड हरिहर सिंह रोजाना की तरह अपनी कंधे पर बंदूक लटका कर बैंक में ड्यूटी पर तैनात था तभी अचानक बंदुक का फीता टूट गया।फीता टूटते हीं लोडेड बंदुक जमीन पर गिरा और फायर हो गया जिससे पैसे का उठाव करने आयी महिला के साथ आए दो बच्चे घायल हो गए ।

गोली चलने की आवाज पर बैंक में अफरा तफरी मच गयी।बताया जाता है कि गार्ड अगले माह हीं रिटायर होने वाला हैं ।इस संबंध में तत्काल बैंक प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्र है कोई बडी दुर्घटना नहीं घटी।वहीं थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि बंदुक का फीता कमजोर होने से टूटने के कारण घटना हूई है दोनों बच्चे सुरक्षित हैं ।