सारण :राजस्थान से आये प्रशिक्षित स्वच्छताग्रहियों ने स्वच्छता व खुले में शौच मुक्त अभियान के प्रति लोगों को किया जागरूक
अमनौर /सारण

खुले में शौच मुक्ति के प्रति लोगों में जागरूकता को लेकर प्रखंड परिसर में पदाधिकारियों व स्थानीय स्वच्छताग्रही सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. मंगलवार हुई इस बैठक के दौरान स्वच्छता से संबंधित जानकारियों उपलब्ध करायी गयी. वहीं राजस्थान से आये कुशल स्वच्छता ग्रही टीम के सदस्यों ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया. जिसको अमनौर बीडीओ वैभव कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. उक्त टीम ने अपहर व पैगा मित्र सेन पंचायत के कई वार्डों के लोगों से रू-ब-रू होकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. साथ ही स्वच्छता के साथ शौचालय की उपयोगिता व खुले में शौच के कुप्रभाव से बचने के लिये लोगों को प्रेरित किया. उक्त मौके पर मुख्य रूप बीसीओ चन्द्रमणि कुमारी सहित राजस्थान से आये प्रशिक्षित व कूशल स्वच्छताग्रहियों में शामिल संगीता कुमारी , महावीर त्यागी, राधेश्याम कुमार , भूपेन्द्र सिंह ,राणा सिंह ,राज कुमार व सतीष कुमार आदि सहित 20 सदस्यों की टीम शामिल थे. इधर बीडीओ वैभव कुमार ने बताया बाहर से आये स्वच्छताग्रही प्रखंड के विभिन्न वार्डों में लोगों प्रशिक्षण देकर लोगों को शौच मुक्त स्वच्छता से होने वाले फायदे का विस्तृत जानकारी साझा करेगें. इस दौरान मुखिया पति बसंत सिंह, राजकुमार सिंह , बिजय माझी ,मुखिया रमेश राय व जयप्रकाश साह आदि लोग उपस्थित थे.