• डीएम ने फीता काटकर किया मेले का शुभारंभ

रिपोर्ट : कमल सिंह सेंगर/शेखर मिश्रा

सीतापुर/हरगांव (यूपी) :
हरगांव में कार्तिक पूर्णिमा मेला का शुभारम्भ जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने फीता काट कर किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री तिवारी के अलावा उपजिलाधिकारी अमित भट्ट, क्षेत्रीय विधायक सुरेश राही, अधिशाषी अधिकारी अरविंद सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, चन्द्र शेखर मिश्र आदि ने महाआरती में भाग लिया। इस दौरान गौरी शंकर की पूजा-अर्चना की गई।
इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया।इस मौके पर सभासद सुभाष जोशी, दानिश नकवी, संजीत गुप्ता, उदित बाजपेई, संजय गुप्ता, राजेश मिश्रा, योगेन्द्र मिश्रा, सुनील मिश्रा, मो सलीम आदि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। थानाध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही।