दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया रेलवे स्टेशन के बानुछापर गुमटी से 100 गज दूर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मृत्यु हो गई.उक्त जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि अहले सुबह हमें सूचना मिली की एक महिला का शव बानुछापर गुमटी से 100 गज दूर पड़ा हुआ है. मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच भी की जिससे पता चला कि ढाला पार करते समय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई. महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है,शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है. खबर लिखे जाने तक महिला का शव बेतिया स्टेशन रेल पुलिस थाना में रखा गया है.





Recent Comments