सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती।
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी पंचायत स्थित द्वारिका टोला में बुधवार की शाम सांप काटने से शिबू बढ़ई की 50 वर्षीय पत्नी दूखनी देवी की मौत ईलाज के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में हो गई।
घटना के संबंध में मृतक के पति ने बताया कि बुधवार की शाम खाना बनाने के क्रम में चुल्हा में जलावन डाल रही थी इसी क्रम में एक विषैला सांप बील से निकल डस लिया। आनन फानन में सबसे पहले स्थानिय चिकित्सक के पास गया उसने प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल ले जाने को कहा वहा से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने सांप काटने वाला सुई भी दिया लेकिन रात बाहर बजे के करीब उसकी मृत्यु हो गई। वही राजद प्रखंड अध्यक्ष सैयद हैलाल असरफ ने मृतक के परिजनों से मिलकर अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित को सूचना दे कर मुआवजे की मांग की है ।




Recent Comments