
यज्ञ से सामाजिक एकता और भाईचारा बढ़ती है: मंत्री
पचपतरा को विकसित और दार्शनिक स्थल बनानी है
गड़खा।
आज कलयुग में लोगों के पास समय के अभाव है ऐसे में यज्ञ के माध्यम से सभी वर्ग के लोग एकजुट होकर यज्ञ का आयोजन करते हैं जिससे वैदिक मंत्रों के साथ ही भगवान के कथा और लीला का चित्रण की जाती है जिससे सभी लोगों पर अच्छी प्रभाव पड़ती है, समस्त प्राणियों को जीने की कला सिखने को मिलती है।
यज्ञ समस्त जीवों के कल्याण के लिए होती है उक्त बातें सूबे के खान व भूतत्व मंत्री सह गड़खा विधायक श्री मुनेश्वर चौधरी ने गड़खा प्रखंड के पचपतरा वन देवी स्थान के प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय विराट सतचंडी महायज्ञ में जनता को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि मा पचपतरा बन देवी के शरण में नेता और जनता सभी बराबर हैं ।
मंदिर के विकास के लिए बिजली व चारदीवारी कराई जाएगी ।
साथ ही आस-पास के माताओं और बहनों को छठ व्रत करने हेतु तलाब खुदवाई जाएगी जिससे समस्त लोगों का कल्याण हो पहले पचपतरा गांव थी पुनः माता की कृपा और आप सब के सहयोग से गांव बनेगी तथा बिहार ही नही बल्कि पूरे भारत में दार्शनिक स्थल बनकर उभरेगी ।
इससे पूर्व मंत्री ने मंदिर में पूजन किया।
यज्ञकर्ता संत शिरोमणि श्रीधर दास जी महाराज ने कहा कि 10 वर्ष पहले माता की मंदिर नहीं थी मां जड़ती मां के रूप में प्रसिद्ध थी 10 वर्ष पूर्व मंदिर बनाई गई जिसे अब रवि सिंह द्वारा भव्य मंदिर बनवाई गई आने वाले दिनों में पचपतरा बन देवी मंदिर समस्त भक्तों की मनोकामना पूर्ण करेगी और बहुत ही विकसित होगी ।
मंच की अध्यक्षता संत स्वामी मुरारी बाबा ने की मंच संचालन शिव शंकर व्यास ने किया मौके पर सीओ अश्वनी कुमार चौबे थाना अध्यक्ष संतोष कुमार रजक एमओ निरंजन कुमार महेश्वर चौधरी प्रमुख पति अजय महतो दिलाना मुखिया ओमप्रकाश शाह रविंदर कुमार सिंह उर्फ रवि सिंह अर्जुन सिंह जनार्दन सिंह सुरेश मास्टर उपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।




Recent Comments